NewsSportsझारखण्ड

साईं अमन प्ले स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सदर बाजार माहुरी भवन स्थित साईं अमन प्ले स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण स्कूल की प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष द्वारा किया गया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में रनर रेस, बिस्किट रेस, बास्केट बॉल थ्रू और बैलून रेस शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शिक्षिकाओं के बीच भी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें शिक्षिकाएं सुहानी कुमारी, ईशा चक्रवर्ती, निकिता यादव, दिव्या कुमारी और ममता कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष ने कहा कि हर वर्ष बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को पुरस्कार देने से उनके मन में निराशा नहीं आती और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिलती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *