LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

साहेबगंज में अवैध पत्थर खनन पर बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

साहेबगंज जिले के बोरियो प्रखंड के बिन्देरी बंदरकोला गांव में अवैध पत्थर खनन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में बताया कि सत्यनाथ साह को 4 एकड़ जमीन पर खनन लाइसेंस मिला था, लेकिन वह लगभग 20 एकड़ भूमि पर अवैध खनन कर रहा है। इससे राज्य सरकार को करीब 200 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है।

 

मामला उपप्रमुख कैलाश प्रसाद ने उठाया और संबंधित साक्ष्य एवं आवेदन जिला प्रशासन को सौंपे। इसके बाद जिला उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए और अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में टीम बनाई गई। जांच में पाया गया कि सत्यनाथ साह लीज से बाहर की जमीन पर खनन कर रहा है।

 

बाबूलाल मरांडी ने पत्र में कहा कि जांच के बावजूद खनन पदाधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा, अवैध खनन रोकने वाले कैलाश प्रसाद पर झूठा केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया और धमकी दी गई।

 

मरांडी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सत्यनाथ साह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, राज्य को हुए राजस्व नुकसान की वसूली, अवैध खनन पर तुरंत रोक, और कैलाश प्रसाद की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *