News

साहिबगंज जिले में गर्व का माहौल, नंदनी कुमारी का चयन जूनियर राष्ट्रीय खो-खो टीम में

साहिबगंज की ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नंदनी कुमारी का चयन 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 के लिए झारखंड राज्य टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित की जाएगी।

नंदनी कुमारी, पिता कामेश्वर सिंह, बड़ी कोदरजन्ना की निवासी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के बावजूद उनके समर्पण, कठिन अभ्यास और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

इस उपलब्धि पर जिला खो-खो संघ साहिबगंज के संरक्षक बजरंगी यादव, अध्यक्ष डॉ. रणजीत कुमार सिंह, सचिव जय प्रकाश सिन्हा, जिला खेल प्रशिक्षक आदित्य कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने नंदनी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रशिक्षक मुकेश कुमार, शिवनंदन कुमार और सुमित कुमार ने कहा कि नंदनी ने साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

जिला शिक्षा अधीक्षक और खेल पदाधिकारी हरश कुमार ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना की और कहा कि यह न केवल साहिबगंज बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। नंदनी का यह सफर अन्य ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकता है। जिले में उनके चयन को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *