Newsझारखण्ड

साहिबगंज में चौंकाने वाला खुलासा—चचेरे पोते ने की हत्या, ऑनलाइन गेमिंग कर्ज में था डूबा

साहिबगंज

तालबन्ना निवासी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता की हत्या और लूटपाट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड में ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने एक जवान को अपराध की राह पर धकेल दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे पोते सुमित कुमार गुप्ता, IRB-8 के जवान अमन कुमार जयसवाल और साइबर अपराधी सोहित कुमार राउत सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

घटना की जांच के लिए एसपी अमित कुमार ने एक विशेष टीम बनाई थी। फॉरेंसिक यूनिट, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने घटना के हर पहलू को खंगाला। मृतक के घर से सोने के जेवर, नकदी और बैंक से जुड़े दस्तावेज गायब थे, जिसने जांच की दिशा तय की।

 

तकनीकी जांच के आधार पर सबसे पहले साइबर अपराधी सोहित को दुमका से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि सुमित ने ही उसे मृतक के मोबाइल, एटीएम और दस्तावेज दिए थे। इसके बाद मुख्य आरोपी सुमित और उसके साथी IRB जवान अमन को गिरफ्तार किया गया। सुमित ने कबूल किया कि वह “Daman” नामक ऑनलाइन गेम का आदी था और उस पर लगभग 50 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने चचेरे दादा को निशाना बनाया, जिन्हें हाल ही में संपत्ति बिक्री से बड़ी राशि मिली थी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *