Newsझारखण्ड

साहिबगंज में हुल दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विवाद

 

साहिबगंज जिले के भोगनाडीह स्थित शहीद पार्क कार्यक्रम स्थल पर पुलिस प्रशासन और शहीद के वंशजों और आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीद के वंशजों से मुलाकात की।

 

कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर आदिवासी भड़क गए

 

सिद्धो कानू के वंशज मंडल मुर्मू 30 जून को हुल दिवस के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद वहां के ग्रामीण भड़क गए और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

 

आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प

 

आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प में चार जवान घायल हो गए, जबकि 6 से 7 ग्रामीण आदिवासी भी घायल हुए। भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज और कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर सवाल उठाए।

 

भाजपा नेत्री सीता सोरेन की अपील

 

भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने शहीद के छठे वंशज मंडल मुर्मू के घर पहुंचकर घायलों और परिजनों का हालचाल लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल दागे। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद डीसी और एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को कहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *