Uncategorized

साहिबगंज में रेल ट्रैक पर बड़ी घटना टली, 25 से अधिक पेंड्रोल क्लिप चोरी या साजिश की आशंका

साहिबगंज, तीनपहाड़: मालदा रेल मंडल के कल्याणचक रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 198/34 और 37 के बीच करीब 25 से 30 पेंड्रोल क्लिप खोलकर फेंकी हुई मिलीं। यह घटना देर रात हुई बताई जा रही है।

 

सुबह ड्यूटी पर मौजूद कीमैन ने खुली पेंड्रोल क्लिप देखी और तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मंडल मुख्यालय में हड़कंप मच गया। उसी समय हावड़ा इंटरसिटी ट्रेन वहां से गुजर रही थी, जिसे कीमैन की तत्परता की वजह से रोककर दुर्घटना टली। ट्रेन करीब 50 मिनट तक रुकी रही।

 

आरपीएफ के डीएससी असीम कुमार कुल्लू और कमांडेंट गुलाम सरवर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह मामला चोरी का प्रतीत होता है, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल ने खुफिया जांच भी शुरू कर दी है।

 

रेल अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह घटना बड़ी दुर्घटना की साजिश थी या केवल चोरी की नियत से पेंड्रोल क्लिप खोली गई। जल्द ही पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *