Newsझारखण्ड

साहिबगंज में टोटो, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को मिला पहचान पत्र, यातायात व्यवस्था होगी सुरक्षित

साहिबगंज शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। जिला परिवहन विभाग की ओर से टोटो, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को चालक पहचान पत्र वितरित किए गए हैं। इसका उद्देश्य शहर में चलने वाले वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को सुरक्षित यात्रा का भरोसा देना है।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि अब सभी टोटो, ई-रिक्शा और ऑटो चालक निर्धारित ड्रेस कोड, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र के साथ ही वाहन संचालन करेंगे। इससे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा या भय का सामना नहीं करना पड़ेगा और जरूरत पड़ने पर चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी।

 

उन्होंने जानकारी दी कि नगर क्षेत्र में करीब 400 ई-रिक्शा चालकों ने पहचान पत्र के लिए आवेदन किया था, जिनका आईडी कार्ड तैयार कर वितरित किया जा चुका है। जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उन्हें पहले लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद उन्हें भी पहचान पत्र जारी किया जाएगा।

 

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि टोटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए नीला तथा ऑटो चालकों के लिए खाकी रंग का ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *