सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलीं डॉ रानी
सरायकेला : सैल्यूट तिरंगा की झारखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रानी ठाकुर तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा और संरक्षक सह सांसद मनोज तिवारी से भेंट की। उन्होंने दोनों नेताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। 28 से 31 अगस्त तक थाईलैंड में आयोजित होने वाले अटल तिरंगा ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2025 और 17 सितंबर को ऋषिकेश में प्रस्तावित तिरंगा आरती कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।



