NewsSportsझारखण्ड

सामुडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, समापन समारोह में शामिल हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई 

 

कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत सामुडीह में यूनिक स्टार क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया. रविवार दोपहर लगभग चार बजे फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. प्रतियोगिता का फाइनल मैच छोटा टाइगर एवं भाभी एफसी के बीच खेला गया. जिसमें एक गोल से छोटा टाइगर की टीम विजेता रही.

 

विजेता टीम को 32 हजार व उपविजेता रहे भाभी एफसी की टीम को 22 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान से लेकर 15वें स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों को आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया. विधायक श्री गागराई ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

 

खेल व खिलाड़ियों के विकास में हमेशा सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है. खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, पंचायत के मुखिया राम सोय,रावण सुम्बरूई, रामलाल सोय,जामुदा सोय,मंटू होनहागा, मंगल सिंह सोय, श्यामलाल सोय, विकास गोप समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *