संघर्ष एवं शहादत से ही मिला है अलग झारखंड – मधुश्री महतो

शहादत और संघर्ष ही हमारे झारखंड की पहचान है। झारखंड के शहीदों के सपनों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता में है। उक्त बाते जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा है।

सोमवार को तिरुलडीह गोलीकांड के शहीद अजित – धनंजय महतो के शहादत दिवस पर तिरुलडीह शहीद बेदी, तिरुलडीह शहीद चौक, कुकडू प्रखंड मुख्यालय, सिरूम शहीद चौक में मधुश्री महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद अजित धनंजय महतो को नमन किया।
झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, गंगाधर महतो, समेत कई लोग मौजूद रहे।