सांसद जोबा माझी ने गम्हरिया में बेसरा बेवरेजेस के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी का उद्घाटन किया
गम्हरिया के मिरुमडीह में बेसरा बेवरेजेस के नये पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी का सोमवार को सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कंपनी के प्रबंध निदेशक बास्को बेसरा है। उद्घाटन के पश्चात सांसद ने पूरे कंपनी परिसर का निरीक्षण किया। मौके पर आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(एसिया) के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन समेत बड़ी संख्या राजनीतिक, सामाजिक और व्यापार जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।




