Newsझारखण्ड

सांसद जोबा माझी पहुंची सोनापोस मां मनसा मंदिर, 108 प्रतिमाओं का किया अवलोकन 

 

 

सोनुवा के सोनापोस में मां मनसा पूजा का शताब्दी महोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

 

 

सोनुवा: सोनुवा के सोनापोस पंचायत अंर्तगत कैवर्त टोली में मां मनसा की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ की जा रही है। इस वर्ष पूजा के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 108 प्रतिमाओं की स्थापना कर मां मनसा देवी की जीवनी और महिमा को भव्य रूप से प्रदर्शित किया गया है। पूजा महोत्सव को देखने और मां के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।

 

गुरुवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी भी सोनापोस में मां मनसा मंदिर पहुंचकर मत्था टेककर 108 प्रतिमाओं का अवलोकन की। मौके पर उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों के साथ पूजा और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। मौके पर स्थानीय लोगों ने सांसद को बस्ती की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। मौके पर ज्योतिष कैवर्त, जितेंद्र कैवर्त, विपिन कैवर्त, उपेन कैवर्त, बसंत कैवर्त, मनोज कैवर्त, शीतल कैवर्त, मंदिर कैवर्त, मोची कैवर्त समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *