Newsझारखण्ड

संत जेवियर मध्य विद्यालय बासाहातू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजितसंत जेवियर मध्य विद्यालय बासाहातू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): संत जेवियर मध्य विद्यालय बासाहातू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर पेनक्रास एंथिनी एसजे थे, जबकि भोया पंचायत के मुखिया दोनों बान सिंह और पांडराशाली थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व विद्यालय के सचिव फादर थॉमस एंथोनी ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा कबूतर उड़ाकर खेलकूद दिवस का शुभारंभ किया गया। खेलकूद कार्यक्रम के अंतर्गत परेड निरीक्षण, झंडोतोलन, मार्च पास्ट, मशाल का आगमन एवं प्रज्वलन तथा खिलाड़ियों की प्रतिज्ञा कराई गई।

 

खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कबीर हेंब्रम, द्वितीय स्थान विनीता मुंदरी और तृतीय स्थान दीपक सवैया ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में वीर सिंह बांद्रा प्रथम, सिंगराय बानरा द्वितीय और मोयका बनकीरा तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में सोनाली हेंब्रम ने प्रथम, शिवानी पूर्ति ने द्वितीय तथा जिंगी सोय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

रस्सी दौड़ में प्रथम स्थान पुष्पांजलि हाइबुरु, द्वितीय स्थान दीपिका तापेय और तृतीय स्थान किरण मुर्मू को मिला। एक पैर की दौड़, मुर्गा लड़ाई, सुई-धागा रेस और बांस रेस में पीला दल प्रथम, नीला दल द्वितीय तथा लाल दल तृतीय स्थान पर रहा। बाधा दौड़ और पारिवारिक रेस में नीला दल प्रथम, पीला दल द्वितीय और हरा दल तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा स्लो साइकिल, मिक्स रिले और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

 

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों और दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने अपने संदेश में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए खेलकूद आवश्यक है। खेल से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और विद्यार्थियों को ऐसा प्रदर्शन करना चाहिए जिससे विद्यालय और राज्य का नाम रोशन हो।

कार्यक्रम के समापन पर प्राध्यापिका सिस्टर अर्चना ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *