सबसे कम उम्र की मुखिया दो दिन से लापता, इलाके में मचा हड़कंप – परिजन परेशान, पुलिस तलाश में जुटी
बोकारो: गोमिया प्रखंड की पलिहारी गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई हैं।


जानकारी के अनुसार, सपना कुमारी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटी थीं। इसके बाद दोपहर में किसी काम से घर से निकलीं, लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं।
दो दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन असफल रहे।
इस बीच, मुखिया के पति आशीष कुमार ने गोमिया थाना में आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन की गुहार लगाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, वहीं मुखिया के अचानक लापता होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।
परिजन और ग्रामीण गहरी चिंता में हैं और जल्द बरामदगी की उम्मीद जता रहे हैं।

