Newsझारखण्ड

सदर अस्पताल चाईबासा में 7 फरवरी को कैंसर रोगियों के लिए विशेष ओपीडी क्लिनिक का आयोजन  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष ओपीडी क्लिनिक का आयोजन सदर अस्पताल, चाईबासा में दिनांक 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।

 

इस विशेष ओपीडी में कोलकाता के पीयरलेस हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजीब भट्टाचार्य रोगियों को परामर्श देंगे।

 

डॉ. राजीब भट्टाचार्य (MBBS, MD रेडियोथेरेपी, DNB मेडिकल ऑन्कोलॉजी) कैंसर रोगों के विशेषज्ञ हैं और इस दौरान वे मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कैंसर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित रोगियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।

 

यह विशेष ओपीडी सदर अस्पताल, चाईबासा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित की जाएगी। ओपीडी “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगी, इसलिए मरीजों से समय पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

 

जानकारी दी गई कि यह ऑन्कोलॉजी ओपीडी क्लिनिक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिससे जिले के कैंसर मरीजों को नियमित रूप से विशेषज्ञ परामर्श मिल सके।

 

पूर्व पंजीकरण के लिए 9163583503 एवं 9702948645 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

 

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत कैंसर उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसका लाभ पात्र मरीज उठा सकते हैं।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए दीपंकर रॉय, उप प्रबंधक (मार्केटिंग), पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता ने आम लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक मरीज इस सुविधा का लाभ लें और दूसरों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *