Newsझारखण्ड

सीओ ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, पूजा शांतिपूर्ण ढंग से करें प्रशासन आपके साथ है 

 

 

पोटका : शांतिपूर्ण ढंग से लोक आस्था का महान पर छठ पूजा संपन्न हो इसको लेकर हाता, हल्दी पोखर आदि छठ घाटों का निरीक्षण पोटका सीओ निकिता बाला एवं पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने किया वहीं हाता छठ घाट में थाना प्रभारी ने साफ सफाई अभियान को लेकर हाथों में कुदाल लेकर छठ घाट में उतरे साथ ही हल्दीपोखर छठ घाटों का निरीक्षण सीओ द्वारा किया गया वहीं सीओ ने कहा कि आप सभी आपसी तालमेल बनाकर और शांतिपूर्वक ढंग से सावधानी से पूजा अर्चना करें प्रशासन आपके साथ है उन्होंने छठ घाटों में जो भी कमी है उसको दूर करने एवं हर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया इस दौरान सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार, समाजसेवी बोलटू झा आदि उपस्थित रहे।

 

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *