JamshedpurNewsझारखण्ड

सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित 

 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवार जनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये। यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके कार्यरत क्षेत्र के कमेटी मेंबर्स व यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के सभी पदाधिकारी , कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य यूनियन पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दी गई तथा सबों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सबों की सेवानिवृत्ति कंपनी से हुई है यूनियन से नहीं। यूनियन में आपका मान – सम्मान सदैव बना रहेगा। आप सबों को जब कभी समय मिले यूनियन कार्यालय आएं हम सबों से अपने विचारों को साझा करें।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि आप सब कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन यूनियन से आपका जुड़ाव सदैव बना रहें , ऐसा हम आप सबों से अनुरोध करते हैं। आप सबों के बहुमूल्य सुझावों का यूनियन सदैव स्वागत करेगी।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

निम्न सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित।

1 टीएमएल ड्राइव से विनोद कुमार सिंह, ललन कामत, प्रदीप कुमार सिंह, अजय कुमार, दीपांकर धर चौधरी, संजय कुमार सिंह , उदय देवगन।

2 कैब एंड कॉल फैक्ट्री से सागर चंद्र शाह , समरेश कुमार दास, जगन्नाथ दीप, दीनानाथ प्रसाद, रमेश कुमार, आरके ठाकुर, मोहम्मद शाहीन, सुभाष चंद्र शर्मा।‌

3 इंजन से अब्दुल गनी।

4 फाउंड्री से अनिल कुमार दास, रविंद्र सिंह, नजीर बक्स।

5 व्हीकल प्रीपेरेशन एवं डिस्पैच से नदकानन आनंदन , विजय कुमार शर्मा।

6 फ्रेम फैक्ट्री से रमेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार।

7 व्हीकल फैक्ट्री से मनजीत सिंह सैनी, दीपक कुमार शर्मा, ए के सिंह, अशोक कुमार वर्मा, असलम खान।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *