Newsझारखण्ड

सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद को सांसद समेत शिक्षकों ने दी विदाई

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): स्थानीय डीपीएस स्थित जेपी ऑडिटोरियम में सोमवार को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं।

 

समारोह के दौरान सांसद जोबा माझी ने सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद को फूलों का गुलदस्ता एवं डायरी देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। वे जीवन भर बच्चों के बीच ज्ञान और संस्कार बांटते रहते हैं।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किशोर कुमार प्रसाद के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करना आसान नहीं होता और यह उनके समर्पण व मेहनत का प्रमाण है। सांसद ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

 

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हुए। सभी ने किशोर कुमार प्रसाद को बुके और उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ और सक्रिय भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का वातावरण सम्मान, भावनाओं और प्रेरणा से भरा रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *