Newsझारखण्ड

शारदा में एवर ग्रीन क्लब की ओर से 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, पंचायत के मुखिया हरिचरण हेम्ब्रम ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत 

 

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ागुंटिया पंचायत के शारदा फुटबॉल मैदान में एवर ग्रीन क्लब की ओर से 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच ईचाकुटी ए टीम व ईचाकुटी बी टीम के बीच खेला गया. जिसमें ईचाकुटी ए टीम की विजेता रही. विजेता टीम को 20 हजार रूपए नगद व उपविजेता रहे ईचाकुटी बी टीम को 15 हजार रुपए नगद के साथ एक-एक खस्सी देकर पंचायत के मुखिया हरिचरण हेम्ब्रम के द्वारा पुरस्कृत किया गया.

वहीं तीसरे स्थान पर रहे हिंदमा एंड हिंदमा की टीम को 10 हजार व चौथे स्थान पर रहे हजरा एफसी की टीम को 5 हजार रुपए नगद के साथ एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. जबकि पांचवी स्थान व छठे स्थान पर रहे सुशील एफसी एवं मिशन सिंदूर की टीम को 5-5 हजार रुपए नगद राशि के साथ दोनों टीमों को एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा 40 प्लस में आठ टीमों ने हिस्सा लिया. जिसका फाइनल मैच सोना ब्रदर्स एवं सिंधु एंड सिंधु के बीच खेला गया. जिसमें सोना ब्रदर्स की टीम विजेता रहे. विजेता टीम को 3 हजार व उपविजेता रहे सिंधु एंड सिंधु की टीम को 2 हजार रुपए नगद के साथ एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. तीसरे स्थान पर रहे फॉर्मेट एनकेजी वह चौथे स्थान पर रहे कांडेयांग बारकोडा की टीम को एक-एक हजार रुपए नगद राशि के साथ एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान रंगारंग डांस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया. मौके पर पंचायत के मुखिया हरिचरण हेम्ब्रम ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत लगे रहती है, इसमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है.

 

खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य रूप से झामुमो पंचायत अध्यक्ष हरीश बानरा, रेनशो हेम्ब्रम, फंटूश हेम्ब्रम, श्याम जारिका, सिकंदर बानरा, मानसिंह जारिका, नारायण सिंह हेम्ब्रम, राहुल पूर्ति समेत काफी संख्या खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *