JamshedpurNewsझारखण्ड

“She Shakti – Women Empowerment” कार्यक्रम का आयोजन  

 

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Lions International District 322A द्वारा “She Shakti – Women Empowerment & Women’s Symposium” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें District Governor PMJF Lion Sanjay Kumar एवं 2nd Vice District Governor MJF Lion Kanchan Kumar Sahu सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “A Promise to 21 Dreams – Because Every Daughter Deserves a Chance to Learn” शिक्षा परियोजना का शुभारंभ रहा। District Chairperson – Women Empowerment, Lion Sarika Singh द्वारा आरंभ की गई इस परियोजना के अंतर्गत 21 जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा का संकल्प लिया गया। यह पहल Lions सदस्यों और प्रायोजकों के सहयोग से संभव हुई।

 

कार्यक्रम में आयोजित Women’s Symposium में Suchitraa Sinha, Dr. Bacchu Master, Yamuna Tudu, Premlata Agarwal और Taruna Mishra जैसी प्रेरणादायक महिलाओं ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया तथा Lion Female Leaders द्वारा आत्मविश्वास से भरा Ramp Walk प्रस्तुत किया गया।

 

कार्यक्रम में PDG Nalini Mukherjee, PDG Seema Bajpai, PDG Pawan Gupta, Lion Sujeet Kumar, Lion Amarjeet Saluja, Lion Pradeep Dokania, RC Ashok Khandelwal, ZC Shashi Gadia, ZC Pushplata सहित जिला के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन District Chairperson – Women Empowerment Lion Sarika Singh द्वारा किया गया तथा समापन धन्यवाद ज्ञापन, रंगोत्सव, फेलोशिप एवं डिनर के साथ हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *