शहर में बढ़ा समर्थन, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव के पक्ष में व्यवसायियों का भी मिला साथ
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में चुनावी माहौल तेज हो गया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव के पक्ष में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के बाद अब व्यवसायियों का भी पूर्ण समर्थन मिलने का दावा किया गया है। यह जानकारी सुनील प्रसाद साव के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।


प्रवक्ता ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों और बाजार क्षेत्रों में सुनील प्रसाद साव लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान बाजार के अधिकतर व्यवसायियों ने खुलकर अपना समर्थन दिया है।
प्रवक्ता के अनुसार, सुनील प्रसाद साव ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया है कि उनके साथ होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। व्यवसायियों की समस्याओं का त्वरित निदान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर को व्यवस्थित और सुसज्जित बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है, ताकि व्यापार और आम जनजीवन दोनों सुचारू रूप से चल सकें।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शहर में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था, प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसी कैमरा लगाने तथा टैक्स व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा हर प्रमुख चौक पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है, ताकि आम लोगों और व्यापारियों को सुविधा मिल सके।
प्रवक्ता ने विश्वास जताया कि शहर की जनता विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करेगी और सुनील प्रसाद साव को अपना समर्थ
न देगी।

