JamshedpurNewsझारखण्ड

शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन का निधन, कोल्हान की राजनीति को लगा बड़ा झटका

 

जमशेदपुर :

झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। दिवंगत सोरेन एक लोकप्रिय नेता थे, जिनकी कोल्हान की राजनीति में गहरी पकड़ थी। उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं, नेताओं और शुभचिंतकों ने जमशेदपुर स्थित पुराना न्यायालय के समीप बने संपर्क कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामदास सोरेन हमेशा जनता के नेता के रूप में याद किए जाएंगे।

 

लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान हो।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *