शिक्षायतन स्कूल चाईबासा का वार्षिकोत्सव ‘संस्कृति 2025’ धूमधाम से सम्पन्न
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): स्थानीय पिल्लई हाल में शिक्षायतन स्कूल चाईबासा का वार्षिकोत्सव “संस्कृति 2025” बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें अतिथियों के रूप में आसरा स्कूल की निर्देशिका सरोज पूर्ति, मंजू बोदरा, कराइकेला शिक्षायतन विद्यालय के प्राचार्य परेश मंडल, मानव संसाधन विकास संस्थान की सदस्या सुरुचि कुमारी, विद्यालय के डायरेक्टर अनूप प्रसाद और प्राचार्या आशा कुमारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाटक, नृत्य, फनी डांस और अन्य प्रस्तुतियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नर्सरी के बच्चों ने अपने डांस से सभी का मन मोह लिया। विभिन्न राज्यों के गानों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए और सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर स्कूल के स्थापना दिवस 15 नवम्बर 2025 को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं:
बिस्किट रेस (नर्सरी): प्रथम भूमिका पान, द्वितीय विनीता बिरुली, तृतीय कृतिश गुप्ता
बिस्किट रेस (LKG): प्रथम जानवी रजक, द्वितीय रोहित पूर्ति, तृतीय श्लोक सवैया
बत्तख रेस (लड़कियां): प्रथम अवंतिका कुमारी, द्वितीय आराध्या, तृतीय राजनंदिनी देवगम
बत्तख रेस (लड़के): प्रथम अरमान बारी, द्वितीय जसवंत पूर्ति, तृतीय राजवीर देवगम
बोरा रेस: प्रथम सूरज बोदरा, द्वितीय आर्या बास्के, तृतीय कृष्णा महतो
बुक रेस: प्रथम विनीता, द्वितीय अर्पिता पूर्ति, तृतीय अंजली
सुई धागा रेस: प्रथम निष्ठा कुमारी, द्वितीय सायोनी शाह, तृतीय श्रेयांशी हेंब्रोम
बैलून रेस: प्रथम मनीष सामड, द्वितीय वेदिका प्रसाद, तृतीय साक्षी गोप
स्किपिंग रेस: प्रथम वैष्णवी पोद्दार, द्वितीय ननिका बारी, तृतीय अर्पिता पूर्ति
चम्मच रेस: प्रथम सायोनी साहा, द्वितीय रूही निषाद, तृतीय नंदनी कुमारी
मेंढक रेस: प्रथम एडविन सोय, द्वितीय आर्या बास्के, तृतीय निहान बारी
हॉपिंग रेस: प्रथम सूरज बोदरा, द्वितीय आर्या बास्के, तृतीय अंकित कुमार गोंड
एक पैर की दौड़: प्रथम रतन मछुआ, द्वितीय विजय सुंन्डी, तृतीय अभी पान
कबड्डी (लड़के): रोहित, कृष्ण, विवेक, मिलिद, प्रियांशु विश्वनाथ, मनजीत, शिवम, विशाल
कबड्डी (लड़कियां): कमला रानी, प्रियाश्री, आकांक्षा, जय प्रिया, तृषा, लक्ष्मी, विनीता
कार्यक्रम का मंच संचालन साबित कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों लक्ष्मी बिरुली, शीला, मणि, निलमनी, नीलम, सुनीता, रिया, मनीषा, सुषमा, उषा रानी, जाइमिला, पूजा एवं प्रधान पूर्ति का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम का समापन प्राचार्या आशा कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

