श्रावण के आखिरी सोमवार पर JLKM का सेवा कार्यक्रम
जयदा मंदिर में 4500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


सरायकेला:- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष, ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो एवं उनकी पत्नी सह जिला वरीय उपाध्यक्ष भानुमति महतो के नेतृत्व में सोमवार को जयदा प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रावण माह के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालु यहाँ पहुंचे। इसी अवसर पर JLKM परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चना, गुड़ और शरबत की निशुल्क व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में जिला सचिव महिला मोर्चा मीनाक्षी महतो, केंद्रीय संगठन महासचिव फुलचांद महतो, जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष संजय महतो, सक्रिय सदस्य हेमंत महतो, विदेश महतो, भानु महतो, मोहम्मद जांबाज, बासुदेव महतो, बादानू गोप, धरणीधर महतो, नवलकीशोर महतो और प्रखंड मीडिया प्रभारी दिलीप महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस आयोजन में लगभग 4500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा भाव JLKM की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम जारी रहेंगे।

