Newsझारखण्ड

श्री अकाल तख्त साहब का सराहनीय फैसला, पंथिक एकता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम

 

 

क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने सोमवार को सिख कौम और पंथ के लिए यादगार बताते हुए श्री अकाल तख्त साहब के फैसले को सराहनीय कहा है

 

कुलबिंदर सिंह के अनुसार पिछले कई महीनों से दुनिया भर के सिख पशोपेश में थे, लेकिन अब तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की प्रबंधन कमेटी एवं जत्थेदार तथा पांच सिंह साहिबान ने इतिहास और परंपरा का पालन करने के साथ सहृदयता दर्शाते हुए श्री अकाल तख्त साहब की सर्वोच्चता को स्वीकार कर लिया है

 

पटना के पांच सिंह साहिबान ने अपने पूर्व के जारी दो आदेश वापस ले लिए हैं, जिससे सिख समुदाय में एकता और भाईचारे का संदेश गया है

 

कुलविंदर सिंह के अनुसार श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार सिंह साहेब ज्ञानी कुलदीप सिंह गजगड़ ने सारे विवाद को खत्म कर एकता, मानवता, भाईचारा और बराबरी का संदेश दिया है

 

देश-विदेश की सभी सिख जत्थेबंदियों को श्री अकाल तख्त साहब के फैसले का अनुसरण करते हुए वाद विवाद को खत्म कर कौम में एकता तथा पंथिक चढ़दी कला के लिए काम करना चाहिए

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *