Newsझारखण्ड

श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश गुरपुरब हुआ आरंभ  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा स्थित गुरूद्वारा नानक दरबार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश गुरपुरब के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर ग्रंथी प्रताप सिंह जी द्वारा अरदास के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री अखंड पाठ आरंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार, श्री अखंड पाठ लगातार 48 घंटे तक चलेगा, जिसमें पांच ग्रंथी दो-दो घंटे की बारी-बारी से सेवा करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 1430 अंगों का पाठ करेंगे। श्री अखंड पाठ की संपूर्णता शनिवार, 27 दिसंबर को होगी।

इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने सभी श्रद्धालुओं को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश गुरपुरब की अग्रिम हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि गुरपुरब के अवसर पर झींकपानी, केशरगढ़िया और राजखरसांवा की संगत भी गुरूद्वारा नानक दरबार में शामिल होगी।

गुरूद्वारे में गुरपुरब को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *