श्री शनिदेव भक्त मंडली का 72वां रक्तदान शिविर सफल, 368 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर। समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने आज दिनांक 23 नवंबर 2025 (रविवार) को अपने अभिभावक स्वर्गीय श्रीमती कैलाश पसरीजा की स्मृति में 72वें तथा वर्ष 2025 के 22वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर के पवित्र प्रांगण में वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन, झारखंड एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया।


सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में कुल 368 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मंडली ने इस सफल आयोजन को अपने अभिभावक को समर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शिविर का संचालन मंडली संरक्षक के मार्गदर्शन में तथा मंडली कार्यकारिणी के सदस्य सुदीप महतो के नेतृत्व में किया गया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया।
सभी रक्तदाताओं एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रभु प्रसाद का वितरण भी सुचारू रूप से किया गया।
शिविर को सफल बनाने में मंडली के कई सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से उपस्थित थे—
मंडली सचिव उज्ज्वल घोष, उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, अमित कुमार, मंटू सिंह मोदक, विष्णु विश्वकर्मा, अजय मंडल, अतुल मुखर्जी, बिपिन कुमार, अमन कुमार, आशीष डे, बिस्वजीत नंदी, मोनोजित महतो, तपन कुमार पात्र, देव प्रकाश गोराई, सुनीया नायक, सुबीर घोषल, कमल प्रामाणिक, धीरेन्द्र बेहेरा, आशीष बनर्जी, सुदीप महतो, सुधीर कुमार नायक, बिस्वादीप रॉय, नीतू शर्मा, मिलन बेरा, मानिक गोराई, मिलन शांत्रा, देवब्रत सिंह कुशवाह, बिस्वजीत परमानिक, अरविन्द बारीक, मनीष मुखर्जी, सदानंद चौधरी, पल्लव चौधरी, दिलीप कुमार, बिबीलाल पाल, बिंदु भूषण सिंह, लख्खी कांत महतो, महेश्वर गोराई, प्रकाश प्रधान, रीना देवी, अंजली झिंगरान, रोहित श्रीवास्तव, आयुष्मान गर्ग, संजीव कुमार सिंह, सुनीत साह, अभिषेक डे, सुशीला देवी, बरसा सिंह मोदक सहित कई सदस्य।
मंडली ने सभी से इस सेवा कार्य के प्रति अपने आशीर्वचन व सहयोग देने की अपील की है।

