Newsझारखण्डसरायकेला

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह – 21 से 27 सितम्बर तक सरायकेला में होगा आयोजन

 

 

सरायकेला :जिले में श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है. श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन 21 से 27 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा. यह कार्यक्रम हरिहर मॉल, बिरसा चौक के पास, सरायकेला में आयोजित होगा.

 

इस अवसर पर श्रीमान राम नारायण दास कथा वाचन करेंगे और श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति और जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे.

 

आयोजन के निमंत्रक हरिहर लोहार ने जिले के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस कथा का लाभ लें और अपने जीवन को आध्यात्मिक आनंद से भरें.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *