श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
आदित्यपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थियों ने भाग लिया।


श्रीनाथ विश्वविद्यालय के योगा एवं नेचुरोपैथी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री सायन मंडल और व्याख्याता सुश्री श्रुति के सफल प्रयास से संपन्न हुए इस कार्यक्रम में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग शरीर को निरोग रखता है और मन को एकाग्र करने में भी सहायता करता है।

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डा भाव्या भूषण ने कहा कि योग हमारे जीवन को परिवर्तित देता है और तनाव कम होता है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं और विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्राओं द्वारा हुआ और इसमें विद्यार्थी, सहायक प्राध्यापक और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

