श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 7-दिवसीय रोजगारक्षमता कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संचार कौशल, रिज्यूमे निर्माण, साक्षात्कार तैयारी, लक्ष्य निर्धारण, टीम वर्क और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरी तरह इंटरैक्टिव गतिविधियों, केस स्टडी और वास्तविक कार्यस्थल अनुभवों पर आधारित है, जिससे विद्यार्थी व्यावहारिक रूप से सीख सकें।


कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्राध्यापिका लीना महंता द्वारा किया जा रहा है।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि केवल पुस्तकीय ज्ञान आज की प्रतिस्पर्धा में पर्याप्त नहीं है। रोजगारक्षमता से जुड़े कौशल विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आत्मविश्वास देते हैं और उनके भीतर छिपी क्षमताओं को उजागर करने में मदद करते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए एक “सार्थक और प्रभावी कदम” बताया।

