JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुआ ‘श्रावणी संगम-6’ का भव्य आयोजन

लोक-संस्कृति से सराबोर रहा कार्यक्रम, मिस्टर और मिस सावन का हुआ चयन

 

आदित्यपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर परिसर में 2 अगस्त को “श्रावणी संगम-6” का भव्य आयोजन हुआ। इस सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, प्रबंधन की सदस्य श्रीमती अनिता महतो, श्रीमती मौमिता महतो तथा कॉलेज की प्राचार्या व शिक्षकगणों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

 

इस अवसर पर कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

 

कार्यक्रम में रेशम की डोर, सावन के झूले, मेहंदी प्रतियोगिता, दुल्हन सज्जा, लोकगीत, मिस्टर सावन और मिस सावन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायकों के निर्णय के अनुसार रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र सुमन डे को “मिस्टर सावन” और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्रा पूनम कुमारी को “मिस सावन” घोषित किया गया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीमती बीना महतो के मार्गदर्शन में तैयार की गई थी। कार्यक्रम में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, रंभा कॉलेज, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज और अर्का जैन यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों के छात्र-छात्राएं व शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण सहायक प्राध्यापक श्रीमती जयश्री सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन रचना रश्मि ने किया। समापन मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भाव्या भूषण और सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *