JamshedpurNewsझारखण्डसरायकेला

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व ओज़ोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

 

 

आदित्यपुर, 16 सितंबर 2025।

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर में सोमवार को विश्व ओज़ोन दिवस धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज के ‘साइंस क्लब’ और ‘इको क्लब’ के संयुक्त प्रयास से जुबली पार्क में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बी.एड. के छात्रों को ओज़ोन परत के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जुबली पार्क में ‘नेचर वॉक’ से हुई। छात्र एवं सहायक प्राध्यापक प्रकृति का अवलोकन करने के लिए एकत्रित हुए। जैव विविधता और पर्यावरण पर मानवीय गतिविधियों के प्रभाव को समझाने के साथ-साथ यह वॉक दिन की एक सकारात्मक शुरुआत साबित हुई।

इसके बाद ‘नुक्कड़ नाटक’ का आयोजन किया गया, जिसमें ओज़ोन परत के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और रील मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर रचनात्मक तरीकों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को ओज़ोन परत की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक का सीमित उपयोग और हरियाली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *