JamshedpurNewsझारखण्ड

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के एनएसएस छात्रों ने संसद भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

 

जमशेदपुर:

श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के 40 छात्रों ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों में नागरिक चेतना जागृत करना और भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझना बताया गया।

 

छात्रों ने लोकसभा और राज्यसभा की दीर्घाओं का अवलोकन किया और संसद भवन की ऐतिहासिक, स्थापत्य और सांविधानिक महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक भ्रमण विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों शालिनी ओझा, सुमित कुमार और डॉ. रिया बसु के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

 

भ्रमण की विशेषता के रूप में प्रभारी शिक्षक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

 

श्रीनाथ विश्वविद्यालय का यह प्रयास छात्रों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *