श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा व बी.टेक 2025 बैच का फ्रेशर्स डे समारोह सम्पन्न
श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा और बी.टेक 2025 बैच के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए सोमवार को भव्य फ्रेशर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें कुलपति प्रो. डॉ. एस.एन. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. मौसुमी महतो, डीन प्रशासन जे. राजेश, हेड एचआर रविकांत, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख शशिकांत सिंह समेत सभी विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित थे।


कुलपति ने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन और सृजनात्मक सोच के साथ तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग शिक्षा युवाओं को भविष्य की चुनौतियों का नेतृत्व करने योग्य बनाती है और उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने की सलाह दी।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो द्वारा भेजे गए संदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को व्यक्तिगत और पेशेवर सफलता की आधारशिला बताया गया। उन्होंने छात्रों से विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग कर अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों द्वारा संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्साह का माहौल बना दिया। चयन प्रक्रिया में अनुपम को मिस्टर फ्रेशर, अंशु को मिस फ्रेशर, करण को मिस्टर हैंडसम हंक और मौमिता को मिस ड्रामा क्वीन की उपाधि दी गई।
फ्रेशर्स डे का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसने नए छात्रों में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

