JamshedpurNewsझारखण्ड

श्रमिक नेता शैलेश सिंह का जन्मदिन सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

 

जमशेदपुर के प्रसिद्ध श्रमिक नेता एवं टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) के सह-अध्यक्ष श्री शैलेश सिंह का जन्मदिन बलदेव बस्ती, जुगसलाई में सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूर साथी, स्थानीय नागरिक, समाजसेवी तथा यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने एवं पौधारोपण के साथ की गई। उपस्थित लोगों ने श्री सिंह को फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

अपने संबोधन में श्री शैलेश सिंह ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए उनका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से संगठन, एकता और अनुशासन के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया, वहीं मातृशक्ति के बीच साड़ियों का वितरण कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया गया।

समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता एवं श्रमिक हितों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बियरर्स एवं यूनियन कमेटी मेंबर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में EYA फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *