Newsझारखण्ड

*”सिद्धों कान्हो की शहादत दिवस पर वंशज पर लाठीचार्ज: झारखंड में तनाव”*

 

 

भोगनाडीह में सिद्धों कान्हो के शहीद स्थल पर एक ओर जहां उनकी शहादत दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उसी स्थान पर उनके वंशज मंडल मुर्मू पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

 

मामले के अनुसार, सिद्धों कान्हो के वंशज अपने कार्यक्रम के लिए पंडाल लगा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके टेंट को उखाड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें मंडल मुर्मू घायल हो गए।

 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की हटधर्मिता के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ भी करने को तैयार है।

मंडल मुर्मू ने बताया कि उनके परिवार और गांव के लोग पूजा करने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठी और गोली के दम पर उन्हें रोकने की कोशिश की। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *