सिदगोड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
सिदगोड़ा, जमशेदपुर — झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के निधन पर सांताड़ गाँवता, सिदगोड़ा की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्रामीणों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


इस शोक सभा में गाँवता के माझी बाबा कुशाल हाँसदा, बीर सिंह हेम्ब्रम, रंजीत टूडू, गोपाल हाँसदा, सूनिल हाँसदा, सोबान चंद्र हाँसदा, आशीश्वर हाँसदा, आर्जून हाँसदा, मेनका बाला हाँसदा, सोना मूनि हेम्ब्रम, झारी मूनि सोरेन, बिधू हाँसदा, भारती मार्डी सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।
सभा में वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी समुदाय के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें युगद्रष्टा बताया।

