Newsझारखण्ड

सिमडेगा: गृह रक्षक वाहिनी के मुंशी 5,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

सिमडेगा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय के मुंशी श्याम कुमार गुप्ता को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी मुंशी ड्यूटी से जुड़े कमान-पत्र जारी करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। सिमडेगा निवासी परिवादी बोनीफास डुगडुग ने इस संबंध में ACB रांची में लिखित शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि बिना पैसे दिए कमान-पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा था।

 

शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने मामले की पुष्टि के लिए सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची थाना में कांड संख्या 21/25, दिनांक 01.12.2025, धारा 7 (a) भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

इसके बाद शुक्रवार 02.12.2025 को ACB की टीम ने सिमडेगा स्थित गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय में छापेमारी करते हुए आरोपी मुंशी श्याम कुमार गुप्ता (उम्र 45 वर्ष, निवासी बोलबा, सिमडेगा) को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। ACB का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *