सिमडेगा में दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में मंईयां सम्मान योजना की 22.30 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर
सिमडेगा:


मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सिमडेगा जिले में अक्टूबर 2025 माह की सम्मान राशि लाभुकों के बैंक खातों में समय से पहले जमा कर दी गई है। कुल 89,217 लाभुकों को प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से कुल 22.30 करोड़ रुपये का भुगतान आधार आधारित प्रणाली के माध्यम से किया गया।
यह राशि दीपावली, गोवर्धन पूजा, काली पूजा, सोहराय, बरद खूंटा, बांदना पर्व, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ जैसे आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए समय से पहले उपलब्ध कराई गई है, ताकि लाभुकों को पर्वों में किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार है: बानो – 12,288, बांसजोर – 3,980, बोलबा – 3,597, जलडेगा – 8,924, केरसई – 5,290, कोलेबिरा – 9,661, कुरडेग – 6,666, पाकरटांड़ – 6,092, सिमडेगा – 11,943, ठेठईटांगर – 14,705, और नगर परिषद क्षेत्र – 6,071 लाभुक।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-सामाजिक सुरक्षा कोषांग आशा मैक्सिमा लकड़ा ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि पात्र लाभुकों को समय पर सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो।

