Newsझारखण्ड

सिमडेगा पुलिस: आरक्षी दशरथ यादव को ‘पुलिसमैन ऑफ द वीक’ पुरस्कार से सम्मानित

सिमडेगा पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने पुलिस कर्मियों के मनोबल और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ाने के उद्देश्य से “पुलिसमैन ऑफ द वीकः सिमडेगा पुलिस” पुरस्कार की शुरुआत की है। इस पहल के तहत प्रत्येक सप्ताह उत्कृष्ट टर्न आउट, कर्त्तव्यपरायणता और सकारात्मक सोच वाले पुलिस कर्मियों का चयन किया जाएगा। चयनित कर्मियों की तस्वीर पूरे सप्ताह उनके थाना, ओपी या प्रतिष्ठान के सूचना पट पर प्रदर्शित की जाएगी।

 

इस कदम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन और कुशलता से निभाने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके मनोबल को बनाए रखना है।

 

इसी कड़ी में 25 अक्टूबर 2025 को टीटांगर थाना में प्रतिनियुक्त साक्षर आरक्षी दशरथ यादव (आरक्षी/300) को अक्टूबर के तीसरे सप्ताह के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दशरथ यादव को उनके उत्कृष्ट टर्न आउट, कर्त्तव्यपरायणता और सकारात्मक सोच के लिए चुना गया। अधिकारियों ने कहा कि उनके समर्पण और मेहनत से थाना और ओपी में कार्यकुशलता में सुधार आया है।

 

पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने कहा कि इस प्रकार की पहल से पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारी और उत्साह दोनों बढ़ते हैं और वे अपने काम में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। यह पहल पुलिस विभाग में सकारात्मक माहौल और कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *