Newsझारखण्डसरायकेला

सिंहभूम लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी दामोदर सिंह हांसदा का निधन, कोल्हान में शोक की लहर  

 

 

चाईबासा/खरसावां : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दामोदर सिंह हांसदा का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे कोल्हान क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, हांसदा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत कोतवालसाई (जोजोपी) गांव के निवासी थे।

दामोदर सिंह हांसदा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। वे “आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान” के अध्यक्ष भी रहे हैं। समाज में जागरूकता फैलाने और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

 

उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने कहा कि हांसदा का जाना समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *