Newsझारखण्डसरायकेला

सितु पंचायत में सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन

 

ईचागढ़:- प्रखंड क्षेत्र के सितु पंचायत सचिवालय परिसर में शुक्रवार को आपकी सरकार, आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, मुखिया लक्ष्मी देवी, पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार महतो, उपमुखिया हाराधन महतो,पंचायत सचिव अशोक कुमार मंडल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में कुल 21 विभागों के स्टॉल बनाए गए थे,सभी स्टॉलों का अधिकारियों ने बारी बारी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों के समस्याओं से रूबुरु हुए। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा परिसम्पत्ति का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 730 आवेदन जमा हुए थे,जिसमें 262 आवेदन तत्काल निष्पादन किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *