JamshedpurNewsझारखण्ड

सिविल सर्जन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम — मानवाधिकार दिवस पर मिर्गी मरीजों के लिए विशेष शिविर आयोजित  

 

 

जमशेदपुर, 10 दिसंबर 2025

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आज क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में “परियोजना उल्लास” के तहत मिर्गी मरीजों के लिए विशेष जाँच शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने दी।

 

इससे पूर्व परियोजना उल्लास के तहत दो दिवसीय शिविर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए थे। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल एवं नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा के नेतृत्व में इस माह साकची स्थित क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार में शिविर आयोजित किया गया।

उपायुक्त ने शिविर का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की तथा भंडार की व्यवस्था भी परखी।

शहरी क्षेत्र के इस शिविर में 153 मानसिक रोगियों की नि:शुल्क स्क्रीनिंग, परामर्श, एक माह की दवा और आने–जाने एवं भोजन की पूरी निःशुल्क व्यवस्था की गई, जिसकी प्रशंसा मरीजों एवं परिजनों ने की।

 

परियोजना को सफल बनाने में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम, मनोचिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया साथियों एवं एनयूएचएम के पदाधिकारियों का सक्रिय योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *