DC saraikelaLatestNewsNews post

समाहरणालय से किशोरी समृद्धि योजना का जागरूकता रथ रवाना उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

सरायकेला। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु शनिवार को समाहरणालय परिसर से एलईडी जागरूकता रथ को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर उपस्थित थीं।

 

उपायुक्त ने बताया कि यह रथ जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए हर ग्राम पंचायत और वार्ड में किशोरियों को योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा। रथ के माध्यम से पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि यह रथ “सेवा के अधिकार सप्ताह” के अंतर्गत आयोजित पंचायत स्तरीय विशेष शिविरों में भी उपस्थित रहेगा, जहां आने वाले नागरिकों को योजना की जानकारी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, बाल विवाह पर रोक लगाना और किशोरियों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

 

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने क्षेत्र की पात्र किशोरियों को योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जिले की बालिकाओं का भविष्य अधिक सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *