समाजसेवी अजय कुमार गोप के प्रयास से पाँच महीने बाद अंधेर गांव में जगी रोशनी, 25 KVA का नया ट्रांसफॉर्मर लगा, फीता काटकर किया उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी की लहर
राजनगर प्रखंड के खोकरो गाँव के गोड़ाटांड टोला में पाँच महीनों से जमी अंधेरी अब आखिरकार दूर हो गई है। समाजसेवी अजय कुमार गोप के अथक प्रयासों से गाँव में 25 KV का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में फिर से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।
रविवार को ग्रामीणों ने अजय कुमार गोप को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया,वहीं सर्वप्रथम 25 K.V. नया ट्रांसफॉर्मर का विधिवत पूजा अर्चना पंडित चिंटू नंद के द्वारा की गई,जिसके बाद समाजसेवी अजय कुमार गोप के हाथों ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया, ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखी। लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने अजय कुमार गोप का धन्यवाद किया और कहा कि उनके प्रयास से आज गांव में फिर से उजाला लौटा है।



ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और रात में सुरक्षा जैसी कई परेशानियाँ सामने आ रही थीं। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद अब इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
गांव के लोगों ने समाजसेवी के इस जनहित कार्य की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलती है।
मौके पर सोमनाथ सोरेन,सुधीर महतो, सोनेलाल महतो,बरियार हांसदा,विष्णु मुर्मू,चैतन्य मुर्मू,दुर्गा हांसदा,मिरगन मंडल,शंकर सरदार, जगदीश महतो,राकेश महाकुड़, चांदू टुडु,राजा यादव,मलखान हांसदा,राजकुमार लोहार गाँव के ग्रामीणों में रघुनाथ हांसदा,चांदू राम हेम्ब्रम, मोटू किस्कू,गगन हांसदा,नारायण किस्कू,आकाश गोप,संभु बेहरा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

