JamshedpurNewsझारखण्ड

स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में लहराया तिरंगा, दो स्वर्ण पदक जीतकर जमशेदपुर का नाम किया रोशन

 

जमशेदपुर, 21 जुलाई मानगो की रहने वाली स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है।

 

स्नेहा कुमारी, जो कि जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की निवासी हैं, श्री कामेश्वर ठाकुर की सुपुत्री हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

 

स्नेहा की इस उपलब्धि पर विभिन्न क्षेत्रों से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने भी स्नेहा को उनकी इस उपलब्धि पर फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

स्थानीय खेलप्रेमियों और समाजसेवियों ने स्नेहा की सफलता को झारखंड की बेटियों की प्रतिभा और मेहनत का प्रतीक बताया। उनका कहना है कि स्नेहा ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी भी मजबूत इरादों के सामने बाधा नहीं बनती।

 

स्नेहा की यह जीत उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी, जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें साकार करने का जज़्बा रखती हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *