Newsझारखण्डसरायकेला

सोभापुर गाँव में 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली संकट हुआ दूर  

 

गम्हरिया (जयकान), संवाददाता: गम्हरिया प्रखंड के जयकान पंचायत के सोभापुर गाँव में शनिवार को 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य श्री विशु हेमब्रम ने किया। इस अवसर पर बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, राजनगर प्रखंड उपाध्यक्ष शेखर महाकुड़, प्रखंड सह सचिव दिलीप महतो, चातुर हेमब्रम सहित अनेक ग्रामवासी, ग्राम प्रधान डॉक्टर धीरेन्द्र नाथ महतो, रबी महतो, राजेश महतो और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

जानकारी के अनुसार, पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण गाँव में विद्युत आपूर्ति बाधित थी। स्थानीय मिस्त्री से मरम्मत करवाने के बाद भी बार-बार समस्या बनी रहती थी, जिससे ग्रामवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

 

गाँववालों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए विशु हेमब्रम से संपर्क किया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सरायकेला खरसावां से संपर्क स्थापित किया और साथ ही सांसद जोबा माझी से भी बात कर विद्युत विभाग पर दबाव बनाया। इस प्रयास के चलते ट्रांसफार्मर शीघ्र उपलब्ध कराया गया।

 

इस मौके पर ग्रामवासियों ने सांसद जोबा माझी और जेएमएम के नेताओं का धन्यवाद जताया और खुशी जाहिर की कि अब उन्हें बिजली की समस्या से निजात मिली है।

 

विशु हेमब्रम ने कहा कि जनता की सेवा में कोई कमी नहीं आने देंगे और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

 

रेलवे, सड़क और बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर भी शीघ्र ही और योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *