सोनाहातू मामला: देवेंद्रनाथ महतो को न्यायालय से मिली राहत
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के एक साल बाद भी चुनाव प्रक्रिया उल्लंघन के कई मामले लंबित हैं। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो पर भी चुनाव प्रक्रिया उल्लंघन का मामला दर्ज था। यह मामला सोनाहातू थाना में केस संख्या 61/24 के तहत दर्ज हुआ था।


अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन ने इस मामले में कई दिन तक वारंट जारी किया था। मंगलवार को देवेंद्रनाथ महतो सशरीर रांची के व्यवहार न्यायालय में हाजिर हुए। उनके वरिष्ठ अधिवक्ता षष्टी रंजन ने बताया कि मामला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 12 नवंबर 2024 को दर्ज किया गया था।

आज न्यायालय में महतो पक्ष ने अपने तर्क प्रस्तुत किए, जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें जमानत प्रदान की।
मीडिया से बात करते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास है और जनता के हित में उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

