सरायकेला आजसू पार्टी ने उठाई गम्हरिया खाद्यान्न भंडार अग्निकांड की आवाज
गम्हरिया में खाद्यान्न भंडार के जलकर पूरी तरह नष्ट हो जाने के मामले को लेकर 17 दिसंबर 2025 को सरायकेला जिला आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला खाद आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने घटना को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ा गंभीर और संवेदनशील विषय बताते हुए इस पर विशेष ध्यानाकृष्ट कराया। साथ ही अग्निकांड के लिए जिम्मेदार दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने, नुकसान का समुचित आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो ने किया, जबकि जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर महतो भी मौके पर उपस्थित रहे।



