Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला: छठ पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस ने घाटों पर तैयारियों की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित

सरायकेला-खरसावां जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, प्रभारी एसडीओ निवेदिता नियती, थाना प्रभारी विनय कुमार, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला नगर पंचायत के प्रशासक समीर बोदरा, सिटी मैनेजर सुमित सुमन, महेश जारिका और कनीय अभियंता विक्की गोप ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छठ पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और संबंधित विभागों के कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और आस्था एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

 

पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने प्रशासनिक तैयारियों पर संतुष्टि जताई और कहा कि दिन-रात अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संपर्क करें।

 

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में दो प्रमुख घाट—कुदरशाही नदी घाट और जगन्नाथ घाट—पर भारी संख्या में श्रद्धालु छठ पर्व के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष भी बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी मुश्तैदी से तैयारियों में जुटा है। मौके पर अविनाश कवि, कृष्णा राना, पंकज साहू, अमलेश सिन्हा और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *